प्रस्तावना
सुधार का विरोध कौन करेगा?
देश को बदलना है, व्यवस्था को बेहतर बनाना है, पुरानी कमियों को दूर करना है—यह आवश्यकता तो हर लोकतांत्रिक समाज की है।
लेकिन असली सवाल सुधार की घोषणा का नहीं है।
सवाल है—सुधार किस दिशा में है और उसका परिणाम क्या हो रहा है?
आज देश में “Next Level Reforms” की बात हो रही है। ऐसे में सवाल उठाना जरूरी है—
Reformation किसका?
किसके लिए?
किस प्रक्रिया से?
किसकी भागीदारी से?
और क्या जनता को विश्वास में लेकर?
क्योंकि यदि सुधार के नाम पर नागरिक की आवाज कमजोर होती जाए, असहमति के लिए जगह सिकुड़ती जाए, सवाल पूछने वाले को विरोधी समझा जाने लगे और राजनीतिक विमर्श में धर्म, पहचान और राष्ट्रवाद का एक विशेष मिश्रण नागरिक समस्याओं के समाधान से अधिक महत्वपूर्ण दिखाई देने लगे—तो फिर सवाल केवल सुधार का नहीं रहता।
सवाल यह हो जाता है—
क्या यह सचमुच New Reformation है, या ऐसी परिस्थितियाँ तैयार हो रही हैं जो देश को Revolution की ओर धकेल सकती हैं?
यहाँ Revolution शब्द को लेकर भी बिल्कुल स्पष्ट होना जरूरी है।
हम Revolution की मांग नहीं कर रहे।
न हिंसा की।
न विद्रोह की।
न व्यवस्था को बलपूर्वक उखाड़ फेंकने की।
बल्कि हम तो यह पूछ रहे हैं कि ऐसी परिस्थितियाँ पैदा ही क्यों हों, जिनसे Revolution का खतरा पैदा हो?
इतिहास बताता है कि जब किसी व्यवस्था में समय रहते सुधार, संवाद और समाधान के रास्ते खुले रहते हैं, तो बड़े टकरावों की संभावना कम की जा सकती है। लेकिन जब जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलते, असहमति को दबाने की कोशिश होती है और संस्थागत संवाद कमजोर पड़ता है, तो समाज में असंतोष गहराने लगता है।
उस असंतोष का अगला रूप क्या होगा—यह कोई पहले से तय नहीं कर सकता।
इसीलिए यह श्रृंखला Revolution के पक्ष में नहीं, उसके खतरे के विरुद्ध एक सवाल है।
हमारा सवाल बहुत सीधा है—
देश को ऐसा Reformation क्यों दिया जाए, जो लोगों को Solution देने के बजाय Revolution की परिस्थितियों की ओर धकेल दे?
भारत को क्रांति नहीं चाहिए।
भारत को टकराव नहीं चाहिए।
भारत को विभाजन नहीं चाहिए।
भारत को चाहिए—
SOLUTION.
ऐसा समाधान जो संविधान के भीतर हो।
ऐसा परिवर्तन जिसमें जनता की भागीदारी हो।
ऐसी राजनीति जिसमें नागरिक की समस्या केंद्र में हो।
ऐसा राष्ट्रवाद जो नागरिकों को जोड़े।
ऐसा लोकतंत्र जिसमें असहमति को देश-विरोध न माना जाए।
और ऐसी सत्ता जो सवाल से डरे नहीं, बल्कि सवाल का जवाब दे।
देश को ऐसा Reformation नहीं चाहिए जिससे Revolution पैदा हो।
देश को ऐसा Reformation चाहिए जिससे Solution पैदा हो।
और यही इस पूरी श्रृंखला का मूल प्रश्न है।
---
तीन दिन—तीन लेख
इसी सवाल को लेकर मैं लगातार तीन दिनों तक तीन लेख आपके सामने ला रहा हूँ।
तीनों लेख एक ही वैचारिक यात्रा के तीन पड़ाव हैं—इतिहास से वर्तमान तक, व्यवस्था से सत्ता तक और सवाल से समाधान तक।
इन तीन लेखों में—
न किसी धर्म का समर्थन होगा, न विरोध।
न किसी जाति का समर्थन होगा, न विरोध।
न किसी राजनीतिक दल का समर्थन होगा, न विरोध।
हम किसी के पक्ष में फैसला सुनाने नहीं आ रहे।
हम सवाल रखेंगे।
तथ्य और इतिहास सामने रखेंगे।
आप पढ़िए।
सोचिए।
तर्क कीजिए।
और फैसला स्वयं कीजिए।
क्योंकि इन तीन लेखों के बाद शुरू होगा अगला चरण—
“हर दल का ऑपरेशन—दल है या दलदल?”
वहाँ सवाल किसी एक दल से नहीं होंगे।
हर दल से होंगे।
उसकी विचारधारा से।
उसके दावों से।
उसके वादों से।
उसके काम से।
और उसके राजनीतिक व्यवहार से।
फैसला हम नहीं सुनाएँगे।
फैसला आप लोग सुनाएँगे।
इसलिए तैयार रहिए।
हर शाम आपकी टेबल पर एक नया लेख होगा।
आप पढ़ेंगे।
आप सवाल करेंगे।
आप सोचेंगे।
और अंततः—
फैसला आपका होगा।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!