जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बहराइच, 17 नवंबर। जनपद में प्रशासनिक कार्यहित को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के मुताबिक, अब तक सदर बहराइच के उप जिलाधिकारी रहे अमन देओल को कैसरगंज का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, मिहींपुरवा (मोतीपुर) की उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी को सदर बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में कैसरगंज के उप जिलाधिकारी प्रशान्त कुमार नायक को मिहींपुरवा (मोतीपुर) का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। जबकि नवागंतुक उप जिलाधिकारी आकाश कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), कैसरगंज के पद पर तैनात किया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद सदर, कैसरगंज और मिहींपुरवा तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!