बहराइच। यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडर्न पुलिस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस लाइन से शुरू हुई जागरूकता रैली पानी टंकी तक निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
रैली के समापन के बाद प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों, आमजन तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।
इस संयुक्त अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार यादव, यात्री कर अधिकारी अवध राज गुप्ता और यातायात निरीक्षक रामप्रकाश यादव सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!