बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-8 ने दोषी को 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
मामला 11 जुलाई 2023 को फेफना थाने में दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना।
न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत 25 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके अतिरिक्त धारा-363 के तहत 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा-366 के तहत 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!