बलिया। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
डॉ. ईरज राजा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बलिया में तैनाती से पहले वह गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। शासन के तबादला आदेश में उनके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी, रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक और यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ तथा कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
बलिया में अब नए पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉ. ईरज राजा के सामने जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!