बस्ती, 25 सितंबर 2026। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA), शाखा-बस्ती द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम, बनकटा, बस्ती में स्वास्थ्य शिविर एवं जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ABPA बस्ती के जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन ने की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इसके बाद वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श, औषधि एवं फल वितरण, वृक्षारोपण तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजीव त्यागी, IPS, DIG बस्ती, मुकेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर बस्ती, कीर्ति प्रकाश भारती, CRO बस्ती, डॉ. राजीव निगम, CMO बस्ती, दीपा लाल, DLA बस्ती मंडल, विजय पाण्डेय, प्रदेश सचिव ABPA तथा अभिषेक उपाध्याय, प्रदेश सचिव IT सेल ABPA सहित चिकित्सक, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

ABPA पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

 

कार्यक्रम में बस्ती मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार गौतम, मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, जिलाध्यक्ष IT सेल मो. फारूक अब्दुल्लाह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, जिला महासचिव वैभव श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी चौधरी, मीडिया प्रभारी धर्मनाथ एवं धर्मेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष टीचर्स विंग सत्यम श्रीवास्तव, संरक्षक सलाहुद्दीन, सलाहकार उशांक चतुर्वेदी एवं श्याम मोहन चौधरी, जिला सचिव विक्रम शर्मा एवं अजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी तथा सदस्य पवन रौनियार, सूरज चौहान, अब्दुर्रशीद, प्रभुनाथ, आत्माराम वर्मा, अखिलेश गुप्ता, विजय कुमार और मो. सिराज सहित संगठन के अनेक फार्मासिस्ट पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर चिकित्सकों एवं सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका को रेखांकित करते हुए जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

ABPA बस्ती के जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, रोगियों को परामर्श तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” के अनुरूप स्वस्थ भविष्य के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका तथा जनसेवा के महत्व का संदेश दिया गय