XKN News | National Desk
भागलपुर | 19 सितंबर 2026
अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर 20 सितंबर 2026, रविवार को भागलपुर में शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नागरिक समाज, भागलपुर की ओर से किया जा रहा है। समारोह का मुख्य उद्देश्य बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत, सामाजिक संघर्ष और उनके विचारों को याद करना तथा उनके योगदान पर चर्चा करना है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से हॉली मॉडल सोसाइटी, बसंतपुर जिच्छो पेट्रोल पंप के पास, हॉली मॉडल स्कूल परिसर, तिलका मांझी बाईपास, भागलपुर में आयोजित होगा। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जगदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नागमणि कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जगदेव सेना के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मोहम्मद इश्तियाक अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजन से नागरिक समाज, भागलपुर से जुड़े मोहम्मद मंजर आलम, संस्थापक सदस्य, नागरिक समाज एवं सह प्रदेश महासचिव, शोषित समाज दल (बिहार), भागलपुर; निर्मल कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष, नागरिक समाज, भागलपुर तथा अधिवक्ता सुबोध प्रसाद सिंह, संस्थापक सदस्य, नागरिक समाज एवं अध्यक्ष, हॉली मॉडल समिति, भागलपुर जुड़े हैं। कार्यक्रम में शोषित समाज दल, भागलपुर के जिला संयोजक निखिलेश कुमार सहयोगी के रूप में शामिल हैं।
आयोजकों ने नागरिक समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों और संघर्ष से जुड़े लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!