रतनपुरा में दोपहर करीब एक बजे हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
रतनपुरा, मऊ। XKN News
मऊ l रतनपुरा विकास खंड अंतर्गत मुबारकपुर नई बस्ती में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और दो बालिकाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आईं दोनों बालिकाओं को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बनारसी किराना स्टोर के सामने, सहारा इंडिया के समीप दोपहर करीब एक बजे हुई। बाइक सवार के सामने अचानक दो बालिकाएं आ गईं। उन्हें बचाने के लिए युवक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन इस दौरान वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों बालिकाएं भी घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल बाइक सवार कुआरीडीह का निवासी है, जबकि दोनों घायल बालिकाएं खोइया पूरवा की रहने वाली बताई गई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा रही।
राजेश वर्मा, नेशनल पॉलिटिकल डेस्क, XKN News
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!