XKN NEWS National Desk
नई दिल्ली। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार राजू को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाए जाने पर स्वर्णकार समाज से जुड़े संगठन में खुशी का माहौल है। संघ ने राजकुमार राजू को मिली नई जिम्मेदारी का स्वागत करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने संयुक्त रूप से राजकुमार राजू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजकुमार राजू को भाजपा उत्तर प्रदेश की मीडिया टीम में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके लिए नई जिम्मेदारी के साथ-साथ संगठनात्मक और सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी है।
संघ पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजकुमार राजू को पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए नेतृत्व का आभार है और उन्हें विश्वास है कि वे इस दायित्व का पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा ने राजकुमार राजू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी में उनकी भूमिका सार्वजनिक संवाद और संगठनात्मक कार्यों के स्तर पर महत्वपूर्ण रहेगी। संघ की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!