शाहगंज में कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे हुआ हादसा, तलाश के दौरान पोखरे में मिला बच्चे का शव
जौनपुर।XKN News l शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते पोखरे की सीढ़ियों तक पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरे में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोखरे में उसका शव मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रीतम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की।
तीन वर्षीय मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अनिल तिवारी, जौनपुर, XKN News
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!