मऊ | राजेश वर्मा, XKN News
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ शनिवार को थाना दोहरीघाट में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करें और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रक्रिया एवं की गई कार्रवाई से भी अवगत कराएं।
उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ उन मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए, जिनमें दोनों विभागों की संयुक्त भूमिका होती है।
पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने भी पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!