अनिल तिवारी

बस्ती,XKN News 

30 सितम्बर 2026। महिला थाना पुलिस ने “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत बुधवार को पारिवारिक विवाद के कारण एक-दूसरे से अलग रह रहे पति-पत्नी के दो जोड़ों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मन-मुटाव, मतभेद और पारिवारिक कलह के कारणों को समझने का प्रयास किया गया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना परिसर में दोनों दंपतियों की काउंसलिंग की गई। पुलिस के अनुसार, काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

इसके बाद दोनों दंपतियों के बीच सुलह-समझौता कराया गया और उन्हें हंसी-खुशी साथ विदा किया गया।

पुलिस के मुताबिक, “ऑपरेशन साथ-साथ” का उद्देश्य पारिवारिक विवादों के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के बीच संवाद और समझौते की संभावना तलाशना है।

इस दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के साथ महिला हेड कांस्टेबल बिनु सिंह और महिला कांस्टेबल सोनी भारती मौजूद रहीं।