जौनपुर।
उद्योग एवं उद्यम निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में GeM (Government e-Marketplace) के माध्यम से विभागीय आवश्यक सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में GeM एक्सपर्ट अनिल राय ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को GeM पोर्टल पर तकनीकी एवं वित्तीय निविदा खोलने की प्रक्रिया के साथ खरीद से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर बीड प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान अधिकारियों ने GeM पर बीड प्रक्रिया के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं और तकनीकी दिक्कतों को एक्सपर्ट के समक्ष रखा। अनिल राय ने संबंधित समस्याओं का समाधान बताते हुए प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया और अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ए.एस. पाठक, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी विभागों में GeM के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित तरीके से समझाना तथा पोर्टल पर निविदा और बीड प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!