हमीरपुर। जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को सहायक कोषाधिकारी पद पर पदोन्नत हुए चार कार्मिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेमी प्रजापति, कौशल किशोर मिश्रा, अभिराम तिवारी एवं पवन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के क्रम में चारों लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, लेखाकार मोहन कुमार श्रीवास्तव तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज, हमीरपुर के प्रधानाचार्य सरवर आलम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उसके अनुभव, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत कार्मिक अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कार्यकुशलता के साथ करेंगे।
समारोह में चारों पदोन्नत कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!