वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनकी जीवन परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम प्यारे सरोज के दिशा-निर्देशन में हुए इस निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में लगभग 114 वृद्धजन निवासरत पाए गए।
सचिव वंदना अग्रवाल ने वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवास, भोजन, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए बुजुर्गों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी समझा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं उन्हें समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण तथा पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) पवन तिवारी एवं हुमैरा उपस्थित रहे।
जनपद – हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!