शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश
वज्रपात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर लिया गया निर्णय
जौनपुर | XKN News
मौसम विभाग की ओर से वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताए जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर 30 अक्टूबर 2026 को जौनपुर जनपद में कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में मौसम विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक केंद्र की एडवाइजरी का हवाला दिया गया है।
आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा आठ तक संचालित सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के विद्यालयों में 30 अक्टूबर को विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी।
हालांकि, विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्हें विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
XKNA
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!