वाराणसी | नेशनल डेस्क
रिपोर्टर: राजेश वर्मा
द्वारा: अनिल तिवारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. हेमांग जोशी के पहली बार काशी आगमन पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल के सुपुत्र आयुष जायसवाल ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर डॉ. हेमांग जोशी का स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से डॉ. जोशी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने श्री कालभैरव मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने काशी की प्राचीन गलियों का भ्रमण किया और शहर की संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक वातावरण को करीब से देखा।
उनके स्वागत में वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के तरना वार्ड में भव्य रोड शो भी आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान स्थानीय नागरिकों और युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। क्रेन के माध्यम से विशाल पुष्पमाला पहनाकर डॉ. जोशी का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश नजर आया।
डॉ. हेमांग जोशी वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद होने के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन में युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके प्रथम काशी आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!