महराजगंज।
गिरजा नन्द शर्मा
श्रीमती कौशल्या देवी इंटर कॉलेज, जखीरा, महराजगंज में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं।
विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “जय जवान, जय किसान” के उद्घोष के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र के प्रति योगदान को भी याद किया गया।
विद्यालय परिवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!