लाला लाजपत राय के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

 

लखनऊ, 17 नवंबर। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नेहरू भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कहा कि लाला लाजपत राय के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अब्दुल हन्नान, वीरेंद्र मदान, संजय शर्मा, ओंकारनाथ सिंह, नितिन शर्मा, डॉ. आर.सी. उप्रेती, आशुतोष मिश्रा, डॉ. ऋचा शर्मा, शीला मिश्रा, डॉ. रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।