लखनऊ | XKN News

राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से DCP पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने कैसरबाग बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग कराई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने बस अड्डे पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। DCP ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वजीरगंज पुलिस, हाता चौकी प्रभारी रंजीत कुमार पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना रहा।

 

XKN News