अनिल तिवारी
महराजगंज,XKN News
30 सितम्बर 2026। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान पार्टियां 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान के बाद सील मतपेटियां तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराई जाएंगी।
मतगणना 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में कराई जाएगी।
निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
XKN News
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!