कटिहार, 13 अक्टूबर 2026।XKN News 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिला गंगा समिति, कटिहार एवं नगर पंचायत, मनिहारी के संयुक्त तत्वावधान में मनिहारी गंगा घाट पर स्वच्छता जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान की कड़ी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान गंगा घाट के आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, लोगों को गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने, घाटों की नियमित साफ-सफाई करने और नदी के आसपास कचरा नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा घाटों को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

राजा दीपक शर्मा, एडवोकेट

बिहार नेशनल डेस्क, XKN NEWS