खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच, कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी करने की तैयारी
मऊ। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के इंडस्ट्रियल एरिया और गाजीपुर तिराहा स्थित तीन बनाना रिपेनिंग चैंबरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी चैंबर में केले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल होता हुआ नहीं पाया गया। हालांकि, निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजूषा सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने आजाद फ्रूट कंपनी, एसके इंटरप्राइजेज और इंडिया फ्रूट कंपनी के बनाना रिपेनिंग चैंबरों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबारकर्ताओं ने खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत की। विभागीय टीम को मौके पर किसी भी चैंबर में कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। हालांकि, निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम रही मौजूद

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-2 के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, अजीत कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश यादव और रीता शामिल रहीं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
XKN News | मऊ
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!