मऊ, 9 अक्टूबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मऊ स्थित डी.सी.एस.के. पीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार, सदस्य, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग; विशिष्ट अतिथि श्री रमेश दुबे, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारी, मधुबन; जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं अर्पिता मौर्य एवं खुशी यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना आवश्यक है। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष श्री रामकेवल यादव, चिकित्सक डॉ. जहीरुद्दीन आजमी तथा श्रीमती नीलम की भी उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रश्मि मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अश्विनी कुमार और समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक श्री शैलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहयोगी संस्था बालवाड़ी, निर्बल सेवा नारी कला केंद्र समिति, डंगोली, मऊ तथा जिला नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाल कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार तथा डॉ. अभय राय ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा न करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
XKN News
स्वतंत्र विचार • जिम्मेदार पत्रकारिता • सामाजिक पत्रकारिता
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!