मऊ, उत्तर प्रदेश।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को परिवहन कार्यालय मऊ में पखवाड़े का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बस, ट्रक, ऑटो और ई-रिक्शा यूनियनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों और वाहन चालकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
उद्घाटन समारोह में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री सुहेल अहमद, प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, डीबीए श्री करुणानिधि राय सहित परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!