बस्ती | 24 सितंबर 2026
राजेश वर्मा एवं जितेंद्र त्रिपाठी
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश के क्रम में गुरुवार को एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना नगर क्षेत्र के फुटहिया चौराहा स्थित ग्लोबल एकेडमी में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच, यातायात नियमों तथा जेब्रा क्रॉसिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किसी भी अप्रिय या संदिग्ध स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता तंत्र का उपयोग करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना रहा।
एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम में शामिल पुलिसकर्मी
- प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता — एंटी रोमियो स्क्वाड
- हेड कांस्टेबल सुनीता यादव
- महिला कांस्टेबल ममता चौहान
- महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह
XKN News
स्वतंत्र विचार • जिम्मेदार पत्रकारिता • सामाजिक पत्रकारिता
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!