नागौद, सतना। नागौद सब जेल में 20 नवंबर 2026 को बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं, बंदियों को मिल रही सुविधाओं और उनके साथ किए जा रहे व्यवहार की जानकारी ली। निरीक्षण की अध्यक्षता प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सिविल न्यायालय नागौद के न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने की।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और जेल में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की गई। साथ ही बंदियों से जातिगत भेदभाव और दुर्व्यवहार से जुड़ी शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली गई, ताकि जेल के भीतर उनके साथ होने वाले व्यवहार की स्थिति का जायजा लिया जा सके।
बंदियों ने जेल में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
बोर्ड ऑफ विजिटर्स में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना प्रेम लाल कुर्वे, एसडीएम नागौद सुभाष मिश्रा, सहायक संचालक कृषि राम सिंह, पीडब्ल्यूडी उपयंत्री एस.के. तिवारी एवं शिवकांत त्रिपाठी, रोजगार अधिकारी अजय शुक्ला, बीएमओ नागौद डॉ. प्रमोद प्रजापति, असिस्टेंट डायरेक्टर डीआईसी सतना सौरभ त्रिपाठी तथा एसआई रंग देव सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण का उद्देश्य जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ बंदियों के अधिकारों, सुविधाओं और उनके साथ होने वाले व्यवहार की स्थिति की जानकारी प्राप्त करना रहा।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!