अनिल तिवारी, XKN News, नेशनल डेस्क
वाराणसी। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इन मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने, स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। पुलिसकर्मी अपने नियमित दायित्वों के साथ स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सजग रहें तथा समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!