XKN News राजेश वर्मा
द्वारा — विनय सोनी
बहराइच
बहराइच शहर क्षेत्र स्थित हिन्दुस्तान चाइल्ड केयर प्राइवेट अस्पताल में बच्चे के इलाज के दौरान अस्पताल के बरामदे में सो रही महिला के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, सरस्वती नगर झुड़िया निवासी रिंकी सोनी पत्नी संजय सोनी अपने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद थीं। रात के समय वह अस्पताल के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में पहुंचा और कथित तौर पर महिला के पैर से करीब 25 ग्राम की पायल तथा करीब 2 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि चोर ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया और अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब आभूषण गायब मिले तो मामले की जानकारी हुई। अस्पताल के CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है।
पीड़ित महिला के पति संजय सोनी ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि निजी अस्पताल में सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तक मौजूद नहीं था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे चल रही है।
घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों तथा उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर चोरी गए आभूषण बरामद कर पाती है या नहीं।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!