मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना अधूरी है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं अग्रणी भूमिका नहीं निभा रही हों:-पूनम सिंह

 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में 19 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई जिला टीम का स्वागत और सम्मान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा महिला सशक्तीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेनू सिंह ने की। दोनों नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना अधूरी है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं अग्रणी भूमिका नहीं निभा रही हों। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार और पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, विजय सिंह, अभिषेक वर्मा, कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री अनुज मौर्य, जिला मंत्री यस पांडेय सिंह, इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सह-कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री संतोष सिंह, तिलक सिंह और राजकुमार सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के अंत में नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।

बैठक के जरिए भाजपा महिला मोर्चा ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।