गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया।
रायबरेली, उत्तर प्रदेश | XKN News
रायबरेली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीह और जगतपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीह थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे पंकज सिंह पुत्र मान बहादुर सिंह, निवासी कस्बा गोंडा, को गिरफ्तार किया।
वहीं, जगतपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी रोहित सिंह पुत्र अशोक कुमार, निवासी पूरे उदयराज सिंह, मजरे हरपुर हल्ला, थाना जगतपुर, को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
XKN News | रायबरेली डेस्क
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!