चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश, परिजनों के प्रति जताई संवेदना


पटना, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार को पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) पहुंचे। यहां उन्होंने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के राघोपुर दियारा में हुए नाव हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान चिराग पासवान ने घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

राघोपुर दियारा में हुए इस नाव हादसे के बाद घायलों का NMCH में उपचार जारी है। घटना से प्रभावित परिवारों के बीच चिंता का माहौल है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

एडवोकेट राजा दीपक शर्मा

बिहार नेशनल डेस्क, XKN News