शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
जौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यश वीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें न्याय मिल सके।
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!