वालीव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा की कार्रवाई, CCTV और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वालीव, महाराष्ट्र। मोबाइल फोन और ATM कार्ड चोरी करने के बाद तकनीक का कथित दुरुपयोग कर ATM PIN में बदलाव करके बैंक खाते से ₹2,35,000 की रकम निकालने के मामले में वालीव पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब ₹75,050 कीमत का मुद्देमाल बरामद किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांच के दौरान पुलिस को इसी तरह के एक अन्य अपराध का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई में CCTV फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी जांच के जरिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए, जिसके आधार पर मामले का छड़ा लगाया गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ATM कार्ड, PIN और मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध बैंकिंग या साइबर गतिविधि की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस को सूचित करें।
मामले में आगे की जांच जारी है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!