हलधरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

रतनपुरा/मऊ। XKN News l उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ कथित छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर निवासी अजय कुमार चौरसिया की शिकायत के आधार पर रेहान खान और जुबेर खान के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3) और 61(2) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच और पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी है। संबंधित पक्षों का जवाब, स्पष्टीकरण अथवा दृष्टिकोण प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।

 

XKN News