नई दिल्ली।

राष्ट्रीय डेस्क 26 सितंबर। XKN News 

सामाजिक सरोकारों, पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में सक्रिय रवि शंकर सिंह को मानव अधिकार सुरक्षा संघ: भारत का उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. हुसैन की संस्तुति पर हुई इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही रायबरेली के डिडौली और आसपास के क्षेत्र में समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

रवि शंकर सिंह लंबे समय से पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को सामने रखने के लिए सक्रिय रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को सुनना, संबंधित विषयों को प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उनके परिचितों और क्षेत्र के लोगों के अनुसार वे सामाजिक विषयों पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

 

स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में भी रवि शंकर सिंह की सक्रियता रही है। सामाजिक अन्याय, आम नागरिकों की समस्याओं, प्रशासनिक स्तर पर उत्पन्न कठिनाइयों तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर वे लगातार लेखन और संवाद के माध्यम से अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी सामाजिक सक्रियता, पत्रकारिता का अनुभव, स्वतंत्र विचार रखने की क्षमता तथा आम लोगों के बीच संवाद उनकी नई जिम्मेदारी के लिए उपयोगी आधार हैं।

 

नियुक्ति के बाद रवि शंकर सिंह ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पद के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में पद छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे तथा नए और ऊर्जावान लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी काम करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और दबे-कुचले लोगों की समस्याओं को सामने लाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। जरूरत पड़ने पर थाना, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज में होने वाले अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

 

रवि शंकर सिंह ने अपनी नियुक्ति को भगवान महाकाल और मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय हरिकेश सिंह के पुण्य प्रताप का परिणाम बताया। उन्होंने अपनी मां, पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

गांव और आसपास के लोगों ने रवि शंकर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और लोगों की समस्याओं में सहयोग के लिए आगे आते रहे हैं। उनकी नई जिम्मेदारी से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर प्रधान पति राजकुमार सिंह, प्रधान पूनम सिंह, अधिवक्ता दिलीप सिंह, समाजसेवी अवध कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह उर्फ भूल्लन्न, जगन्नाथ सिंह, पत्रकार राहुल सिंह, पत्रकार अभिषेक सिंह, पत्रकार महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, अधिवक्ता शैलजा सिंह, अधिवक्ता सोनी कुमारी, कांग्रेस नेता अतुल सिंह, अधिवक्ता प्रशांत सिंह, युवा नेता गोलू अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह, व्यापारी सुरेश बहादुर सिंह, लालबाबू सिंह, श्रीसेवक चौहान, अशोक सिंह चौहान, जीतू सिंह, नितिन चौधरी, सुरेश पटेल, अवधपाल पटेल, गोपाल पासवान, नरेश पासवान, नंद किशोर पाल, फत्ते पासी, सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी राम निहार गौतम, श्री राम कुमार सिंह, कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी विश्वनाथ त्रिवेदी, प्रवीर त्रिवेदी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।