मऊ / मधुबन, उत्तर प्रदेश।
मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा मधुबन-353 से बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी भरत भैया देर रात अपनी टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार, मर्यादपुर ग्राम पंचायत के शिव मंदिर पोखरा निवासी दुर्गेश कनौजिया उर्फ विक्की की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिवार में पत्नी और अबोध बच्चे के सामने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों से की बात, सहायता की मांग
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान भरत भैया ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मृतक की पत्नी को 10 हजार रुपये का चेक दिया
परिवार की तत्काल आर्थिक जरूरतों को देखते हुए बसपा नेता भरत भैया ने मृतक की पत्नी रंजना को 10 हजार रुपये का चेक देकर आर्थिक सहयोग किया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार के पीछे छूटे अबोध बच्चे और अन्य परिजनों की सहायता के लिए भविष्य में भी हर संभव प्रयास जारी रहेगा।
इस दौरान बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल, सोनू राजभर, राजकुमार राजू, रवि यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
धर्मेंद्र भारद्वाज | XKN News
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!