रिपोर्ट: रविशंकर सिंह | XKN News
रायबरेली, यूपी।
जगतपुर क्षेत्र के जिगना गांव में बहन के मोबाइल पर कथित रूप से अभद्र मैसेज भेजने का विरोध करने पर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक आयुष के दाहिने हाथ में चोट आई है।
पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव का कार्तिक सिंह उसकी मोबाइल पर कथित रूप से अभद्र मैसेज भेजता था और उसका मोबाइल नंबर अन्य लोगों को भी देता था। आरोप है कि जब उसके भाई आयुष ने कार्तिक से मैसेज भेजने का कारण पूछा, तो विवाद हो गया।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद कार्तिक सिंह ने अपने पिता अशोक और मां पुष्पा के साथ मिलकर आयुष के साथ मारपीट की और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
डलमऊ के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी वागीश मिश्रा से मामले की जानकारी ली गई है। पुलिस ने कार्तिक, अशोक और पुष्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!