सरीला / हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत चंदौकी स्थित पंचायत भवन में 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आनंद वर्मा और अधिवक्ता गोविंद वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, जनजातीय समाज के उत्थान तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मोहिनी ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और रांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राज प्रथम, आकाश राज द्वितीय और सुशील कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जनजातीय संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम में पंचायत सहायक बलराम प्रजापति, 'मेरा युवा भारत' की स्वयंसेविका रूबी कुमारी एवं मोहिनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।
हर नारायण प्रजापति | XKN News
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!