मऊ | XKN News
राष्ट्रीय युवा उत्सव 'विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027' के अंतर्गत मऊ में आयोजित जिला स्तरीय पीपीटी प्रतियोगिता में मनीष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर 'जनसंख्या लाभांश एवं मानव विकास पूंजी' विषय पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, मऊ की ओर से विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिमा चौधरी ने दूसरा, हर्षित कुमार सिंह ने तीसरा, रितेश सिंह ने चौथा, प्रीति गुप्ता ने पांचवां और श्रेया राय ने छठा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में चयनित सभी छह प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जनपद मऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों विनीत पांडेय, विशाल जायसवाल और रविंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला विकास अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को जनसंख्या लाभांश, मानव विकास और विकसित भारत के निर्माण में युवा नेतृत्व की भूमिका पर अपनी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!