ब्राह्मण हिंदू धर्म, संस्कृति ने एससी-एसटी, पिछड़ी जातियों की जिंदगियों को सदियों से नर्क बनाया। इस हिंदू ब्राह्मण धर्म ने भारतीय प्राचीन धर्म-संस्कृति को मिटाने के लिए आक्रमणकारियों से हाथ मिलाकर जम्बूद्वीप राज्य की सीमाओं को संकुचित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। वे आक्रमणकारी चाहे मुसलमान हों या ईस्ट इंडिया कंपनी, सभी को आमंत्रित करने के पीछे ब्राह्मण हिंदू धर्म की सोच थी। जिसने बौद्ध कालीन प्राचीन संस्कृति और धर्म को मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वह धर्म-संस्कृति एससी-एसटी, पिछड़ी जाति-वर्ग की हितैषी कैसे हो सकती है?
अछूत, एससी-एसटी, पिछड़ी जाति-वर्ग के वंशज अपने पूर्वजों-महापुरुषों को राक्षस, दानव, दैत्य हिंदू धर्मशास्त्र में कहते हैं। भगवान, देवी-देवता मनुवादियों के वंशज हैं, जिन्हें एससी-एसटी, पिछड़ी जातियों के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा समाज कभी उन्नतशील और विकसित नहीं हो सकता।
हिंदू ब्राह्मण धर्म ने हमारे वंशजों को छल-कपट से हराकर राजा बन गए। वे भगवान, देवी-देवता हमारे कैसे हो सकते हैं? हिंदू ब्राह्मण धर्म और हिंदुत्व की संस्कृति-धर्म ने सदियों से एससी-एसटी, पिछड़ी जाति-वर्ग के पूर्वजों को आज भी अपमानित किया है। हम हाथ पर हाथ रखकर, मूर्खता और अनभिज्ञता में समर्थन करके अपने पूर्वजों को दानव-राक्षस बनते देख खुशी मना रहे हैं। इससे अधिक चिंताजनक क्या हो सकता है?
ऐसा ब्राह्मण हिंदू धर्म, जिसने अछूतों के वंशजों को उनके द्वारा अपमानित कराने के षड्यंत्रों से अनभिज्ञ, अछूत-पीड़ित और अधिकारों से वंचित समाज को डॉ. आंबेडकर ने ब्रिटिश सरकार से लड़कर जो अधिकार दिलाए, कम्युनल अवॉर्ड, जिसका विरोध महात्मा गांधी ने किया। अधिकार के खिलाफ पूना पैक्ट समझौता हुआ।
पूना पैक्ट का सबसे पहले मुस्लिम लीग-हिंदू महासभा के मिश्रण की सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया।
भारतीय लोकतंत्र से संविधान बना, संविधान से लोकतंत्र बना। संविधान ने एससी-एसटी, पिछड़ी जातियों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया। संविधान के कारण शोषित वर्ग के लोग जीवित और खुशहाल हैं। हिंदू धर्म तो इन्हें खुद की बनाई हुई मूर्ति मंदिर में रखने के बाद पूजा तक नहीं करने देता है। हिंदू ब्राह्मण धर्म-संस्कृति अछूत-छूत जातियों की हकमारी हमेशा से करती आ रही है। आज भी वैसा ही कर रही है।
इसमें दोष मनुवादी उच्च जातियों का नहीं है? बल्कि अछूत-छूत जातियों के लोगों का ही है। क्योंकि ये अपनी संस्कृति-धर्म को भूलकर दूसरों के धर्म-संस्कृति पर हक जताने का प्रयास कर रहे हैं।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!