ज्ञानेंद्र महाराज XKN NEWS
बलिया। दिवंगत सपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में बैरिया ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ सहतवार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर “दिग्विजय सिंह त्रिकालद्रष्टा” नाम की यूजर आईडी से रामगोविंद चौधरी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा, गाली-गलौज और अश्लील शब्दों वाली टिप्पणी की गई। पोस्ट का स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा।
सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने मामले में स्वयं तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्ट से दिवंगत जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई।
मामले की विवेचना सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।
रामगोविंद चौधरी का 26 सितंबर को लखनऊ के पीजीआई में निधन हुआ था। वह बलिया की बांसडीह और चिलकहर विधानसभा सीटों से आठ बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।
—
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!