बलिया, 30 सितंबर (XKN NEWS)
बलिया की विशेष पॉक्सो अदालत ने तीन साल पुराने एक संगीन मामले में आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने दुबहर थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी जावेद खान उर्फ राजा (लगभग 30 वर्ष) को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन अधिकारी विमल कुमार राय ने बताया कि यह घटना 25 अप्रैल 2023 को दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी थी। आरोपी जावेद खान उर्फ राजा पीड़िता का पड़ोसी था। उसने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!