गाज़ीपुर। (रितेश XKN) )रौजा ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास मंगलवार देर रात रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। सड़क पर खड़े कबाड़ियों से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया।
टेढ़वा गांव निवासी 18 वर्षीय शनि बिंद के पेट में चाकू लगा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं 32 वर्षीय सिद्धार्थ बिंद का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध कबाड़ियों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाल प्रमोद सिंह के अनुसार, वाहन को रास्ता नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!