लखनऊ, 18 नवंबर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन, माल एवेन्यू में 'महिला सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय के संयोजन में किया गया। समारोह में चिकित्सा, मीडिया, विधि, साहित्य, अभियंत्रण, संस्कृति, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल, मोतियों की माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महिला वक्ताओं ने महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें वास्तविक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय प्रभारी (मध्य जोन) कल्पना भटनागर सहित सुशील तिवारी, अनिल देव त्यागी, लक्ष्मी नारायण दीक्षित और सतीश बिंद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!