राँची, झारखंड।

 

(रिपोर्ट: बासुकी नाथ झा, राँची, झारखंड) 

 

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन ने 13 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की 372 रन की बढ़त ने ईस्ट जोन को चैंपियन बना दिया।

 

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन ने अकेले 270 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर सिमट गई।

 

पहली पारी में 372 रन की बढ़त के बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388/7 पर पारी घोषित की। मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

 

खिताब जीतने के बाद मैदान पर नजारा पूरी तरह बदल गया। ईशान किशन, 15 वर्षीय उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और टीम के अन्य खिलाड़ी जीत की खुशी में जमकर झूमे। खिलाड़ियों का यह देसी अंदाज कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

कप्तान ईशान किशन का बल्ला पूरे फाइनल में जमकर बोला। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए और अपने प्रदर्शन से टीम को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए भी यह जीत खास रही। इतनी कम उम्र में दलीप ट्रॉफी टीम का उपकप्तान बनने के बाद अब चैंपियन टीम का हिस्सा बनना उनके क्रिकेट सफर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है।

 

13 साल का इंतजार खत्म हुआ, ट्रॉफी हाथ में आई और फिर मैदान पर शुरू हुआ चैंपियन का देसी जश्न।