XKN NEWS रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट
सतांवां, रायबरेली। विकास क्षेत्र के पोईई गांव में कजरी तीज के अवसर पर सोमवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया।
दंगल की पहली कुश्ती दिल्ली के भूरा और इटावा के गोलू के बीच हुई, जिसमें गोलू विजेता रहे। इसके बाद बहराइच के हरीश और मथुरा के शेरा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरीश ने जीत दर्ज की।
सहारनपुर के सर्वेश तिवारी और इटावा के गोलू के बीच हुए मुकाबले में सर्वेश तिवारी ने गोलू को शिकस्त दी। वहीं कलाम झबरा और सोनीपत के अमित के बीच हुए मुकाबले में कलाम विजेता रहे।
दंगल का फाइनल मुकाबला दिल्ली के आकाश यादव और इटावा के गोलू के बीच हुआ। करीब 20 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए। अंततः आकाश यादव ने गोलू को हराकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
आयोजक कमेटी की ओर से विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चा सिंह और जगत बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
X KOSMO News Media Network<br />
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!