सामाजिक विश्लेषक एवं सवालकर्ता : रवि सिंह, संपादक, शोध एवं विश्लेषण नेशनल डेस्क
मनीषी एवं विचारक : क्रांतिकारी गौरव सिंह, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जागरूक समाज दल (जसद)

विशेष वैचारिक संवाद

भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक सत्ता-संरचना, राजनीतिक व्यवस्था, आर्थिक असमानता, संस्थागत स्वतंत्रता और 90 प्रतिशत कमेरा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी जैसे गंभीर राष्ट्रीय प्रश्नों पर आधारित यह संवाद एक स्वतंत्र सामाजिक विचारक और मनीषी क्रांतिकारी गौरव सिंह के बीच आयोजित वैचारिक विमर्श है।

इस संवाद में रवि सिंह एक स्वतंत्र सामाजिक विश्लेषक, विचारक और सवालकर्ता की भूमिका में हैं। उनके प्रश्न समाज की सामूहिक जिज्ञासा, ऐतिहासिक तथ्यों, संवैधानिक मूल्यों और राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित हैं। वहीं क्रांतिकारी गौरव सिंह अपने राजनीतिक दर्शन, वैचारिक दृष्टिकोण, ऐतिहासिक मूल्यांकन और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को बेबाकी से प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में सामान्य चुनावी चर्चा नहीं, बल्कि भारत की मौजूदा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था के मूलभूत चरित्र तथा उसके परिवर्तन की आवश्यकता पर केंद्रित एक गंभीर वैचारिक संवाद है।

लेखक एवं सामाजिक विश्लेषक : रवि सिंह
संपादक, शोध एवं विश्लेषण नेशनल डेस्क