सेवा में,
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी,
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।
विषय: मतदाता सूची, SIR प्रक्रिया, शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार तथा शोषित-वंचित समाज के सवालों पर महामहिम राष्ट्रपति जी से हस्तक्षेप की खुली अपील।
महामहिम राष्ट्रपति जी,
INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं ने जो किया, वो गलत नहीं, वो ऐतिहासिक है। राहुल गांधी जी ने वोट चोरी का मुद्दा राष्ट्रपति भवन तक पहुँचाया, इसका शोषित समाज दल पूरी तरह समर्थन करता है।
हम भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा जी से पूछना चाहते हैं आप राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, आप जवाब दीजिए
13.30 करोड़ में से 60% शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, EBC, SC-ST, OBC और माइनॉरिटी के वोट SIR के नाम पर क्यों काटे गए? इसका आंकड़ा जारी क्यों नहीं करते?
आज हमारी राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की बेटी, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से हमारा एक सवाल है आदिवासी होने के नाते, एक महिला होने के नाते आपका फर्ज बनता है कि आप इन वर्गों के लिए स्टेप लें।
हमने देखा है —
मणिपुर 2 साल से जल रहा है, आदिवासी बेटियों को नग्न घुमाया गया, वहाँ आप चुप रहीं। अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में आपको नहीं बुलाया गया, पूरे बहुजन समाज को इसका दर्द हुआ, तब भी आप चुप रहीं।
आपसे पहले रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति थे, दलित समाज से थे, उनके कार्यकाल में भी दलितों पर अत्याचार, हाथरस, उना, रोहित वेमुला जैसे मामलों पर राष्ट्रपति भवन से एक शब्द नहीं निकला।
- हम रिसर्च करें तो पाएंगे, दोनों ही राष्ट्रपति — एक दलित, दूसरी आदिवासी — शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़ा, दलित, SC-ST, EBC, OBC, माइनॉरिटी समाज की सैकड़ों घटनाओं पर खामोश रहे।
राष्ट्रपति जी, खामोशी तोड़िए।
आज लड़ाई वोट की है, और वोट ही शोषित समाज का एकमात्र हथियार है। बाबा साहेब ने हमें संविधान में अधिकार दिया है — अगर सरकार का कोई काम पसंद नहीं है तो शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करो।
लेकिन आज दिल्ली में क्या हो रहा है?
26,000 से 40,000 जवान तैनात, 57 मेट्रो बंद, 38 ट्रेन रद्द, इंटरनेट बंद, बॉर्डर सील, होटल-बस स्टैंड-शराब की दुकान तक बंद, 400 से 1000 नौजवानों को रातों-रात हिरासत में लेना, प्लेन के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को उठा लेना, गुरुग्राम से ध्रुव राठी को उठा लेना, तुषार गांधी को मुंबई में रोक देना — ये कौन सा लोकतंत्र है?

शोषित समाज दल की 3 मांग राष्ट्रपति जी से —
1. इंसाफ कीजिए: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाइए, SIR वापस लीजिए, वोटर लिस्ट की गड़बड़ी की जांच के लिए हस्तक्षेप कीजिए। आप आदिवासी समाज से हैं, आप इस दर्द को समझती हैं।
2. रिहा कीजिए: इस आंदोलन में गिरफ्तार CJP के सभी साथियों, छात्रों, नौजवानों को तुरंत रिहा किया जाए।
3. सुरक्षा दीजिए: संविधान हमें प्रोटेस्ट का अधिकार देता है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वो हमारी मदद करे, और हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम प्रशासन की मदद करें। शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश बंद होनी चाहिए, सरकार के खिलाफ उठी आवाज को कुचलना बंद होना चाहिए।
राहुल गांधी का स्टेप गलत नहीं है, वो 90% शोषितों की आवाज बनकर राष्ट्रपति भवन गए हैं। हम उनके साथ हैं।
और हमें वही देश चाहिए जहाँ चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है, पोछा-बर्तन करने वाली माँ का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है, और जहाँ सवाल पूछने पर जवाब मिलता है, जेल नहीं मिलती।
महामहिम राष्ट्रपति जी, यह खुला पत्र किसी पद या व्यक्ति के प्रति अनादर व्यक्त करने के लिए नहीं, बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक जवाबदेही और न्याय की अपेक्षा के साथ लिखा गया है। हमारी मांग है कि शोषित-वंचित समाज के सवालों को गंभीरता से सुना जाए, संबंधित तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार की रक्षा की जाए।
निखिलेश कुमार
जिला संयोजक, शोषित समाज दल, भागलपुर
जय जगदेव! जय अर्जक! जय भीम! जय संविधान!
यह शोषित समाज दल, भागलपुर की ओर से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम खुला पत्र है।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!