अभिनव तिवारी, हमीरपुर
XKN News
हमीरपुर। रमेडी स्थित वरदान गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास श्री सर्वेश द्विवेदी परशुराम जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
छठवें दिवस की कथा में महा रास, कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद तथा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी जी के विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा में परीक्षित के रूप में श्रीमती मनोरमा एवं श्री लक्ष्मी नारायण द्विवेदी उपस्थित रहे। कथा के आयोजक उपासना एवं नीरज द्विवेदी ने श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सत्कार किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल की ओर से महिलाओं को सौभाग्य सामग्री का वितरण भी किया गया। सामग्री प्राप्त कर महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल के प्रति आभार जताया।
आयोजक मंडल ने कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!